ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने के लिए यूक्रेन-रूस में बातचीत, कीव में टीम भेजेगा दक्षिण कोरिया

वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि यूक्रेन उस वार्ता की बहाली का प्रयास कर रहा था, जो अगस्त में कतर की मध्यस्थता में हो रही थी। इसमें दोनों पक्ष समझौते के करीब पहुंच गए थे, लेकिन यूक्रेन की तरफ से रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हमले के बाद इसमें अड़चनें आ गई थीं। 

Thursday, October 31, 2024 - 06:40
0
ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने के लिए यूक्रेन-रूस में बातचीत, कीव में टीम भेजेगा दक्षिण कोरिया

कीव (आरएनआई) यूक्रेन व रूस के बीच एक-दूसरे की ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने के लिए प्रारंभिक स्तर की समझौता वार्ता हो रही है। फाइनेंशियल टाइम्स ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह सूचना दी।

वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि यूक्रेन उस वार्ता की बहाली का प्रयास कर रहा था, जो अगस्त में कतर की मध्यस्थता में हो रही थी। इसमें दोनों पक्ष समझौते के करीब पहुंच गए थे, लेकिन यूक्रेन की तरफ से रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हमले के बाद इसमें अड़चनें आ गई थीं। एक राजनयिक के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि वार्ता अभी प्रारंभिक चरण में है, इसलिए ठोस कुछ कहा नहीं जा सकता।

यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया की तरफ से सैनिकों को भेजे जाने की सूचना के बाद दक्षिण कोरिया ने उनकी निगरानी के लिए सैन्य टीम भेजने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया ने रूस में 11 हजार सैनिक भेजे हैं। उत्तर कोरिया ने अपने विदेश मंत्री चोई सोन हुई को रूस भेजा है। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User