उत्तर कोरिया की मिसाइलों की पहुंच अब अमेरिका तक, अधिकारियों का दावा- ICBM मिसाइल का परीक्षण किया

जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी ने कहा कि मिसाइल ने उत्तर कोरिया द्वारा परीक्षण किए गए अन्य मिसाइलों की तुलना में अधिक ऊंचाई पर और अधिक समय तक उड़ान भरी।

Thursday, October 31, 2024 - 09:17
0
उत्तर कोरिया की मिसाइलों की पहुंच अब अमेरिका तक, अधिकारियों का दावा- ICBM मिसाइल का परीक्षण किया

वॉशिंगटन (आरएनआई) उत्तर कोरिया ने एक लंबी दूरी की मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। सैद्धांतिक तौर पर माना जा रहा है कि यह मिसाइल उत्तर कोरिया से अमेरिका की धरती को भी निशाना बनाने में सक्षम है। दरअसल इस मिसाइल ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। इसके आधार पर ही इस मिसाइल के अंतर महाद्वीपीय मिसाइल होने का दावा किया जा रहा है। उत्तर कोरिया द्वारा रूस की मदद के लिए सैनिक भेजने के अलावा किम जोंग उन ने यह एक और बड़ा कदम उठाया है, जिससे पश्चिमी देश नाराज हो सकते हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना है कि यह प्रक्षेपण एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे इस आकलन पर कैसे पहुंचे। जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी ने कहा कि मिसाइल ने उत्तर कोरिया द्वारा परीक्षण किए गए अन्य मिसाइलों की तुलना में अधिक ऊंचाई पर और अधिक समय तक उड़ान भरी। इसके आधार पर माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने जिस मिसाइल का परीक्षण किया, वह एक अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के जवाब में भी अमेरिका भी अपनी रणनीतिक तैनाती की तैयारी कर रहा है।

अभी तक उत्तर कोरिया की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। जापान की सरकार ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा लॉन्च की गई मिसाइल ने 7,000 किलोमीटर से अधिक की अधिकतम ऊंचाई पर उड़ान भरी। यह एक रिकॉर्ड ऊंचाई है। साथ ही इसने अभूतपूर्व तरीके से एक घंटे 26 मिनट तक उड़ान भरी। उत्तर कोरिया ने लगभग एक साल पहले भी आखिरी बार ICBM मिसाइल का परीक्षण किया था। जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनका मानना है कि मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर सुबह लगभग साढ़े आठ बजे समुद्र में गिरी। मिसाइल को गुरुवार की सुबह 7.10 बजे उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास एक साइट से लॉन्च किया गया था और यह होक्काइडो के ओकुशिरी द्वीप से लगभग 300 किमी पश्चिम में गिरा। जापानी अधिकारियों ने कहा कि इससे किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

दक्षिण कोरिया की सैन्य खुफिया एजेंसी ने बुधवार को अपने देश के सांसदों को बताया था कि उत्तर कोरिया अमेरिका तक पहुंचने के लिए डिज़ाइन की गई मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही उत्तर कोरिया ने अपने सातवें परमाणु हथियार परीक्षण की तैयारी भी पूरी कर ली है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया के पास कम दूरी की परमाणु मिसाइलें हैं जो दक्षिण कोरिया पर हमला कर सकती हैं, लेकिन प्योंगयांग के इस दावे पर संदेह है कि वह छोटे परमाणु वारहेड से लैस मिसाइलों का उपयोग करके अधिक दूर के लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User