उप जिलाधिकारी के साथ आबकारी प्रभारी निरीक्षक में विभिन्न विभिन्न ठेको पर की चेकिंग

Sunday, March 1, 2026 - 16:31
Updated: 5 months ago
0
उप जिलाधिकारी के साथ आबकारी प्रभारी निरीक्षक में विभिन्न विभिन्न ठेको पर की चेकिंग

हाथरस (आरएनआई) आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस में आबकारी टीम तथा राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अलीगढ़ रोड,मंडी समिति, बस स्टैंड, सादाबाद गेट आदि क्षेत्रों की विभिन्न देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकान का भी औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग एवं सीसीटीवी कैमरे का परीक्षण करते हुए अनुज्ञापियों को त्यौहार के दौरान साफ सफाई एवं अनावश्यक भीड़ का जमावड़ा न लगने देने के दिशा निर्देश दिए गए। 

कार्यवाही के दौरान राजबहादुर सिंह उप जिलाधिकारी हाथरस सदर, क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर मय आबकारी एवं राजस्व स्टॉफ उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User