उद्योग उन्नयन योजना के अनुमोदन के संबंध में बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न

Monday, October 16, 2023 - 18:47
Updated: 3 years ago
0
उद्योग उन्नयन योजना के अनुमोदन के संबंध में बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न

शाहजहांपुर, (आरएनआई) जनपद शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अनुमोदन के संबंध में बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र कुमार ने अवगत कराया कि योजना के अंतर्गत आम,अमरूद तथा केला के नवीन उद्यानों का रोपण किया जाना है। जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत किए जा रहे बीजों के वितरण के विषय में जानकारी ली तथा इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के विषय में भी जाना। जिला उद्यान अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इस योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले लोन का आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर होता है। डीएम ने किसानों को लोन उपलब्ध कराने में बैंक की तरफ से हो रही लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्ति की। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न फसलों के लिए 35 से 40% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। बैठक में मालियों के स्किल डेवलपमेंट पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने इस योजना को गेम चेंजर बताया, उन्होंने कहा कि यह योजना स्वरोजगार के बहुत अच्छे अवसर उपलब्ध करा सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत अच्छा काम करने वाले किसानों को सम्मानित कराया जाए जिससे कि उन्हें प्रोत्साहन मिले। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित लाभान्वित हुए किसानों से भी बातचीत की। किसानों ने अपने-अपने कार्यों के विषय में बताया। किसानों ने सोलर पैनल से आटा चक्की, स्पेलर कोल्हू, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पैक हाउस इत्यादि का निर्माण योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी की मदद से कराया है। जिलाधिकारी महोदय ने उद्यान सहायक के पद को पूर्ण कालिक किए जाने हेतु प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के भी निर्देश दिए। 

 बैठक में सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, उपनिदेशक कृषि धीरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अनुराग यादव समेत अन्य संबंधित अधिकारी तथा किसान मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User