उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट; बागेश्वर के लिए ऑरेंज चेतावनी

Monday, July 6, 2026 - 12:47
0
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट; बागेश्वर के लिए ऑरेंज चेतावनी

उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून, हरिद्वार समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है। साथ ही सात से 11 जुलाई तक पूरे राज्य में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने और रुक-रुककर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

रविवार को देहरादून में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश पूरे शहर में समान रूप से नहीं हुई। राजपुर रोड सहित कुछ इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि कई क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहे और बारिश नहीं हुई।

दिनभर धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा और वातावरण में ठंडक बनी रही। मौसम सुहावना होने के कारण पार्कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही भी बढ़ी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल पूरी तरह सक्रिय हैं और अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User