उत्तरकाशी में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर बाजार बंद कराया

Oct 16, 2025 - 15:18
 0  135
उत्तरकाशी में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर बाजार बंद कराया

उत्तरकाशी (आरएनआई) सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरकाशी में हंगामा मच गया। वीडियो में एक युवक रेस्टोरेंट में रोटी पर थूकते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया।

विरोध में हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं ने जिला मुख्यालय में बाजार और दुकाने बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

उत्तरकाशी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घटना ने जिला मुख्यालय की शांत वादियों में चिंता और नाराजगी पैदा कर दी है। स्थानीय जन और धार्मिक संगठन इस कृत्य की घोर निंदा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में प्रतिक्रिया का सिलसिला जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.