उडुपी कोचीन शिपयार्ड से नौसेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार; राष्ट्रीय सुरक्षा आधार पर जांच शुरू
बंगलूरू (आरएनआई) कर्नाटक के मालपे से भारतीय नौसेना के युद्धपोत से संबंधित संवेदनशील जानकारी लीक होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत उडुपी कोचीन शिपयार्ड के सीईओ द्वारा दर्ज कराई गई थी। इस गंभीर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धाराओं 3 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है।
जांच की शुरुआत औपचारिक शिकायत मिलने के बाद हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्कला सबडिविजन की एएसपी हर्षा प्रियामवदा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी 29 वर्षीय रोहित और 37 वर्षीय संत्री के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिसंबर 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि लीक की गई जानकारी की प्रकृति क्या थी और उसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर कितना असर पड़ सकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



