उज्जैन और मुरेना में होगी संघ की बैठक, मोहन भागवत पहुंचे भोपाल

Tuesday, February 6, 2024 - 22:12
Updated: 3 years ago
0
उज्जैन और मुरेना में होगी संघ की बैठक, मोहन भागवत पहुंचे भोपाल

उज्जैन (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत सोमवार शाम भोपाल पहुंच गए।

मोहन भागवत इंडिगो की मुंबई फ्लाइट से भोपाल आए हैं।

डॉ. मोहन भागवत सहित संघ के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एक सप्ताह तक मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे।

इस दौरान मुरैना और उज्जैन में होने वाली बैठकों में शामिल होंगे।

आज 6 फरवरी से 11 फरवरी तक होने वाली इन बैठकों में संगठन और सियासत से जुड़े मामलों पर मंथन के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे।

साथ ही संघ चालक और प्रांत कार्यवाह जैसे पदाधिकारियों के चुनाव भी होंगे।

मध्य प्रदेश में होने वाली इन बैठकों को आगामी लोकसभा चुनाव और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों से जोडकर भी देखा जा रहा है।

आयोजित होने वाली बैठकों में संघ प्रमुख मोहन भागवत, भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी, सर कार्यवाह दत्तात्रय होसबाले, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य और मुकुंदा पंथन करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आज और कल उज्जैन में बैठक आयोजित होगी।

जबकि 9 से 11 फरवरी तक मुरैना में बैठक आयोजित की जाएगी।

बता दें संघ की हर तीन महीने में छोटी टोली की बैठक आयोजित होती है।

इस बैठक में समसामयिक मामलों पर बड़े निर्णय लिए जाते हैं।

मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली इस बैठक में आगामी दिनों के लिए संघ का एजेंडा तैयार किया जाएगा।

इसी क्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे हैं।

संघ प्रमुख भागवत लगभग सात दिनों तक मध्य प्रदेश में रहेंगे और संगठन और सियासत कसे जुड़े मामलों पर मंथन करेंगे।

इस दौरे के दौरान कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा साथ ही समसामयिक मामलों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि आरएसएस की 6 और 7 फरवरी को उज्जैन में एक अहम बैठक आयोजित होगी।

इस बैठक में संघ प्रमुख भागवत सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुरैना में भी एक बैठक आयोजित की जाएगी, जो 9 से 11 फरवरी को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User