ई-पंजीकरण व्यवस्था के खिलाफ कादीपुर में प्रदर्शन, रोजगार छिनने का जताया डर
सुल्तानपुर (आरएनआई) कादीपुर तहसील में दस्तावेज लेखक स्टांप बेंडर शासनादेश 2523 ई पंजीकरण को लेकर आज लामबंद होकर उपनिबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया।
शासनादेश 2523 ई पंजीकरण वापस लो जैसे नारे लगाते हुए संघ ने कहा हजारों की संख्या में अधिवक्ता, बैनामा लेखक स्टांप वेंडर,कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि लोग होंगे बेरोजगार ,संघ ने कहा सरकार का काम है रोजगार देना ना कि रोजगार छीनना। कादीपुर के इस उपनिबंधक कार्यालय से सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी चलती है इस नये शासनादेश से लोग बेरोजगार होकर सड़कों पर आ जायेंगे।ऐसी स्थिति में हम सब मिलकर इस नये शासनादेश का विरोध करते हैं। सभी लोगों ने मिलकर उपनिबंधक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग किया और कहा कि यह धरना प्रदर्शन आज और कल दो दिन चलेगा।

विरोध प्रदर्शन के अवसर पर देव प्रकाश शुक्ला, ठाकुर प्रसाद मिश्रा,अजय सिंह, अमरदेव तिवारी, जगदीश तिवारी ,हृदय नारायण मिश्रा, श्याम बहादुर सिंह, अच्छे लाल शुक्ला, हरभजन अकेला,नंदलाल,गिरधारी, इस राज वर्मा, जावेद, चंदन श्रीवास्तव, दिलीप मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, विनोद सिंह स्टांप विक्रेता, प्रेम शंकर वर्मा, छोटेलाल, अंकुश सिंह, आनंद श्रीवास्तव, सुशील शुक्ला, संतोष तिवारी स्टांप विक्रेता, हरिशचंद्र मिश्रा स्टांप विक्रेता, संजय तिवारी,यतींद्रनाथ, रामचेत पांडे, अनिल कुमार मिश्रा, रामचंद्र मौर्य स्टांप विक्रेता, सुगंध श्रीवास्तव, राम दौरमिश्रा बैनामा लेखक, संजय मिश्रा स्टांप विक्रेता, ज्ञानेंद्र सिंह स्टांप विक्रेता, अजीत सिंह बैनामा लेखक, दान बहादुर यादव,राजमणि मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)