ईरान पर युद्ध थोप रहे अमेरिका, इस्राइल और यूरोप: राष्ट्रपति पेजेश्कियन
तेहरान (आरएनआई)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिका, इस्राइल और यूरोपीय देशों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये शक्तियां मिलकर ईरान के खिलाफ युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ताकतें ईरान को कमजोर करने और उसे आत्मनिर्भर बनने से रोकने की कोशिश कर रही हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा कि उनका देश व्यावहारिक रूप से अमेरिका, इस्राइल और यूरोप के साथ एक पूर्ण युद्ध की स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि ये देश नहीं चाहते कि ईरान अपने पैरों पर खड़ा हो और स्वतंत्र नीति के साथ आगे बढ़े।
पेजेश्कियन ने यह भी कहा कि ईरान की सैन्य ताकत पहले से कहीं अधिक मजबूत हो चुकी है और देश की सेनाएं पूरी मजबूती से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए ईरान पूरी तरह तैयार है और देश की संप्रभुता व सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



