ईडी की बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशियों के लिए 250 पासपोर्ट बनवाने वाला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
नई दिल्ली (आरएनआई)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के इंदुभूषण हाल्दर उर्फ दुलाल को गिरफ्तार कर एक बड़े अवैध पासपोर्ट रैकेट का खुलासा किया है। आरोप है कि उसने पाकिस्तानी एजेंट की मदद से करीब 250 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट दिलाए।
ईडी ने शनिवार को बताया कि 13 अक्टूबर को कोलकाता में पूछताछ के बाद हाल्दर को हिरासत में लिया गया। वह नादिया जिले के भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे चकदह गांव का निवासी है।
मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तानी एजेंट आजाद हुसैन
इस मामले का मास्टर माइंड पाकिस्तानी एजент आजाद हुसैन उर्फ आजाद मलिक या अहमद हुसैन आजाद को बताया जा रहा है। वह फर्जी नाम से भारत में रह रहा था और घुसपैठियों को भारतीय पहचान दस्तावेज दिलाने का काम करता था। ईडी ने उसे अप्रैल में गिरफ्तार किया था और जून में उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। वह फिलहाल जेल में बंद है।
एजेंसी के अनुसार, हुसैन बांग्लादेश से आने वाले लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए इंदुभूषण हाल्दर के पास भेजता था। हाल्दर ने इन लोगों के लिए जाली दस्तावेज तैयार करवाकर अवैध तरीके से पासपोर्ट जारी करवाए।
250 पासपोर्ट कराने के आरोप
ईडी की जांच में सामने आया कि इंदुभूषण हाल्दर ने लगभग 250 मामलों में नकली दस्तावेज तैयार कराए और इसके जरिए अवैध धन कमाया। उसके खिलाफ कोलकाता की विशेष अदालत और कलकत्ता हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी थी।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान दस्तावेजों के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती देने वाले नेटवर्क पर एजेंसियां कड़ी नजर रखे हुए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



