इमरान खान की पत्नी ने कोर्ट से कहा- मुझे खाने में जहर दिया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी ने कोर्ट में कहा है कि उन्हें खाने में जहर दिया गया है।उनका इलाज शौकत खानम अस्पताल में कराया जाए।  

Monday, April 15, 2024 - 20:19
0
इमरान खान की पत्नी ने कोर्ट से कहा- मुझे खाने में जहर दिया गया

इस्लामाबाद (आरएनआई) पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी ने सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रुख किया । उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें उनके निजी आवास में जहर दिया गया है। इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की है कि उन्हें अस्पताल में मेडिकल जांच की अनुमति दी जाए। बुशरा बीवी की तरफ से इस्लामाबाद हाईकोर्ट में शोएब शाहीन ने याचिका दायर की है। याचिका में अपील की गई है कि बुशरा बीवी का इलाज शौकत खानम अस्पताल में कराया जाए। बता दें कि शौकत खानम अस्पताल पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के चैरिटेबल ट्रस्ट का हिस्सा है। 

याचिका में आरोप लगाया गया है कि 49 साल की बुशरा बीवी को इमरान खान के घर में पुलिस के सख्त पहरे के बीच कैद में रखा गया है और वहां उन्हें खाने में जहर दिया गया। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी भ्रष्टाचार के एक केस की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के सयोंजक इमरान खान ने न्यायाधीश को बताया था कि उनकी पत्नी को खाने में जहर दिया गया, जिस वजह से उनके शरीर में कई जगह निशान पड़ गए। इसके अलावा यह भी कहा गया जहर की वजह से उनकी जीभ में भी असर पड़ रहा है। 

बुशरा बीवी के डॉक्टर का जांच के बाद कहना है कि उन्हें खाने में किसी तरह का जहर नहीं दिया गया। 71 वर्ष के गौहर अली खान को अगस्त 2023 में अडियाला जेल में डाला गया था। इसके अलावा इमरान खान के आवास में बुशरा बीवी को पुलिस के कड़े पहरे के बीच रखा गया था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User