इंदौर: एयरपोर्ट रोड पर भीषण हादसा, ट्रक ने 10-15 राहगीरों को रौंदा, 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल
इंदौर (आरएनआई) – शहर के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर इलाके में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद 10 से 15 राहगीरों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ में घुस गया। आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गए। शुरुआती सूचना के अनुसार अब तक 8 से 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता और घायलों को बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



