आरोन के बनवीरखेड़ी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी, स्वास्थ्य मेला लगाकर आमजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Monday, December 25, 2023 - 20:22
Updated: 3 years ago
0
आरोन के बनवीरखेड़ी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी, स्वास्थ्य मेला लगाकर आमजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

गुना (आरएनआई) शासन के निर्देश पर गुना जिले में ‘’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ जारी है।  इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत आरोन अंतर्गत ग्राम पंचायत बनवीरखेडी में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा का आयोजन किया गया है। 

जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर मां सरस्‍वती की पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के रथ का स्‍वागत ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया गया एवं मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत शैलेंद्र यादव जनपद सीईओ आरोन एवं सरपंच प्रतिनिधि द्वारा किया गया।

इसके उपरांत प्रधानमंत्री का संदेश ग्रामीणजनों को सुनाया गया।  यात्रा के दौरान विकसित भारत वीडियो का प्रदर्शन, फिल्‍म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्‍कूली बच्‍चों द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि के द्वारा अपने उद्बोधन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्श्यों एवं लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी एवं अन्य वक्ताओं ने भी शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान  25 आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User