राघौगढ़ के ग्राम पंचायत अचकलपुर एवं सारसहेला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन, यात्रा के दौरान हितग्राहियो को विभिन्न योजनाओं के वितरित किये गए हितलाभ

Monday, December 25, 2023 - 20:24
Updated: 3 years ago
0
राघौगढ़ के ग्राम पंचायत अचकलपुर एवं सारसहेला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन, यात्रा के दौरान हितग्राहियो को विभिन्न योजनाओं के वितरित किये गए हितलाभ

गुना (आरएनआई) मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में गुना जिले में ‘’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ जारी है।  इसी कड़ी में आज राघौगढ़ के ग्राम पंचायत अचकलपुर एवं सारसहेला में ‘’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से हितलाभ का वितरण किया गया। साथ ही आईईसी वैन वाहन के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्‍न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारियों से लोगों को अवगत कराया गया। 

इस दौरान गोपाल पटवा सांसद प्रतिनिधि, दर्शनलाल लोधा सरपंच, बृजराज सिंह चौहान पंच, मदनलाल जाटव सरपं,प्रकाश मीना मण्‍डल अध्‍यक्ष, किशन लोधा पूर्व सरपंच,बनवारी लाल लोधा सरपंच आवन, रामभरोसा मीना,मनीष भार्गव सहित डे-नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग  संजय जैन उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User