आरोन की आंगनबाडी केन्द्रों का सघन निरीक्षण, 04 आंगनबाडी आंगनबाडी केन्द्रों को किया सील, 16 आंगनबाडी केन्द्रों को जारी कारण बताओ सूचना पत्र

Oct 31, 2025 - 20:53
Oct 31, 2025 - 21:06
 0  135
आरोन की आंगनबाडी केन्द्रों का सघन निरीक्षण, 04 आंगनबाडी आंगनबाडी केन्द्रों को किया सील, 16 आंगनबाडी केन्द्रों को जारी कारण बताओ सूचना पत्र

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर के निर्देशानुसार एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के विभागीय अधिकारियों के 06 दलों का गठन कर परियोजना आरोन के 6 सेक्‍टरों के 67 आंगनबाडी केन्‍द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया है। निरीक्षण के दौरान 07 आंगनबाडी केन्‍द्र बंद पाये गये। जिसमें विभागीय भवन में संचालित बरखेडा़हाट, बारोद, बनवीरखेडी़ एवं सुनगयाई आंगनबाडी केन्द्रों को सील किया गया। आंगनबाडी़ केन्‍द्र संचालन में अनियमितता पाये जाने पर 16 आंगनबाडी़ कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं को कार्य में लापरवाही बरतने एवं बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण सेवा समाप्‍त किये जाने के लिये कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये। साथ ही आंगनवाडी केन्‍द्रों पर पोषण आहार वितरण में अनियमितता के संबंध में 8 महिला स्‍वसहायता समूहों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्‍पष्‍टीकरण चाहा गया है। परियोजना अधिकारी आरोन को पर्यवेक्षकों के माध्यम से सील किये गये आंगनबाडी केन्द्रों पर उपस्थित होकर पंचनामा संधारण कर आंगनबाडी केन्द्र खोलने के निर्देश प्रदान किये गये। इन निरीक्षण दलों में परियोजना अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, जिला समन्‍वयक एवं पर्यवेक्षकों को सम्मिलित किया गया था।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अब्‍दुल गफ्फार ने बताया कि यह निरीक्षण सतत रूप से आगामी दिवसों में जारी रहेंगे। आंगनबाडी़ केन्‍द्र संचालन में लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही कर सेवा समाप्‍त की जावेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0