आरक्षक की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत

Tuesday, July 11, 2023 - 22:00
0
आरक्षक की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा थाने मं पदस्थ आरक्षक की ग्वालियर बिरला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनू पांडे उम्र 29 साल को कमर दर्द की शिकायत हुई थी इसलिए सोनू को ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज बीती रात्रि सोनू ने बिरला अस्पताल में दम दोड दिया,अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनू की मौत की असली वजह क्या है लेकिन इसे साइलेंट अटैक से जोड़कर मान रहे है।

झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के सारमऊ के रहने वाले सोनू पांडे 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 2 साल पहले ही शादी हुई थी। 5 माह की एक बेटी भी है। बताया गया है कि आरक्षक सोनू पांडे सौम्य स्वभाव के थे। आरक्षक सोनू पांडे पीएम आज करैरा में कराया गया है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User