आनंद विद्या मंदिर में हुई रंगोली प्रतियोगिता, योग से संबंधित विषय में बनाई रंगोली, शिवन्या रहीं प्रथम

Jun 19, 2025 - 18:47
Jun 19, 2025 - 19:01
 0  216
आनंद विद्या मंदिर में हुई रंगोली प्रतियोगिता, योग से संबंधित विषय में बनाई रंगोली, शिवन्या रहीं प्रथम

फतेहपुर (आरएनआई) 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत 15 जून से 21 जून तक चल रहे योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत गुरूवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर द्वारा आनंद विद्या मंदिर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने पूर्ण उत्साह के साथ योग से संबंधित विषय पर रंगोली बनाई। प्रथम पुरस्कार की विजेता शिवन्या श्रीवास्तव रहीं। उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच योग का महत्व भी बताया गया। बताया गया कि योग करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए प्रतिदिन हर इंसान को योग अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक आनंद श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. पूजा शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0