आज देश को जरूरत है आयरन लेडी इंदिरा गांधी की : मेहरबान सिंह धाकड़

Nov 19, 2023 - 17:12
Nov 19, 2023 - 17:14
 0  1.4k
आज देश को जरूरत है आयरन लेडी इंदिरा गांधी की : मेहरबान सिंह धाकड़

गुना, (आरएनआई) यह विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने बताया कि देश में बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, और लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एक सशक्त सरकार और इंदिरा जी जैसी एक मजबूत व्यक्तिव और उचित समय पर उचित निर्णय लेने की क्षमता वाले प्रधानमंत्री की, जो दिन- प्रतिदिन चीन की सेना भारत की सीमा में घुस रही है उसे मजबूती से जवाब दे सके, इंदिरा जी इसलिए चाहिए ताकि,भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सके बढ़ती हुई महंगाई और पूंजीवाद का दमन कर सके।

जनसंपर्क कार्यालय पर इंदिरा गांधी जी एवं 1857 की क्रांति की नायिका रानी लक्ष्मी बाई जी की जन्म जयंती का कार्यक्रम मनाया गया उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने रानी लक्ष्मी बाई अमर रहे, इंदिरा गांधी अमर रहे, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस दौरान जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में सक्रिय सहयोग और कार्यकर्ताओं के परोक्ष अपरूप रूप से कांग्रेस का साथ निभाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार माना और जिले में हुए बड़ी संख्या में मतदान के लिए आम मतदाता को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान वरिष्ठ नेता नूरुल हसन नूर, मानसिंह परसोदा, विश्वनाथ तिवारी, हरिशंकर विजयवर्गीय, सीमा यादव, रेखा जैन मधु रघुवंशी  हर्ष मेर आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0