पीएम के आने से पहले जिले को करें प्लास्टिक मुक्त : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम के आने से पहले मथुरा को प्लास्टिक मुक्त करें। 

Sunday, November 19, 2023 - 17:27
0
पीएम के आने से पहले जिले को करें प्लास्टिक मुक्त : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मथुरा, (आरएनआई) मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा आए। उन्होंने यहां पीएम की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम आदि का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम योगी ने स्पष्ट आदेश दिया कि मथुरा को प्लास्टिक मुक्त किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो।

सीएम योगी वृंदावन का हेलीकॉप्टर सीधे पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचा। वहां से वह सीधे बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे। सीएम के आगमन से एक घंटा पूर्व ही आम श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। सीएम बांके बिहारी मंदिर के बाद मदन मोहन मंदिर गए। वहां इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे मथुरा पहुंचे। 

रेलवे मैदान पर सजे ब्रज रज उत्सव में पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर पर पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एवं एमवीडीए वीसी नगेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त ने पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से लेकर अन्य भ्रमण, मंच, भाषण आदि के संबंध में की जा रहीं तैयारियों की जानकारी दी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का प्लान साझा किया। 

सीएम ने निर्देश दिए कि मथुरा में प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोका जाए। सरकारी विभाग स्वच्छता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम करें। मार्गों पर कूड़ा न बिखरा मिले, कूड़ा कूड़ा घरों तक पहुंचे। कई भी इसको जलाया न जाए। सड़क के गड्ढों पर पेचवर्क किया जाए। मार्गों पर लटकी बिजली की तारों को व्यवस्थित किया जाए। गिरासू हालत वाले बैनर होर्डिंग या पोल को मार्गों से हटाया जाए।

सीएम ने स्थानीय अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को कहा है कि पीएम की मौजूदगी के समय करीब 10 हजार लोग मीराबाई शो देखने के लिए मौजूद रहें। पीएम मोदी किसी भी मंदिर जा सकते हैं। मंदिरों पर एसपी स्तर का अधिकारी तैनात रहना चाहिए। मंदिर मार्गों पर कोई भी ऐसा अराजक न हो, जो कि रास्ते रोककर प्रदर्शन करने या फिर काले झंडे दिखा दे। तीन बजे के बाद सीएम योगी मथुरा से रवाना हो गए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User