अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह शाहजहांपुर समिति की बैठक संपन्न

Sunday, November 19, 2023 - 17:00
Updated: 3 years ago
0
अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह शाहजहांपुर समिति की बैठक संपन्न

शाहजहांपुर, (आरएनआई) माननीय श्री सुरेश कुमार खन्ना, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षा गृह, बिजली पूरा, शाहजहांपुर समिति की बैठक संपन्न हुई। प्रेक्षा ग्रह की समिति में जिलाधिकारी शाहजहांपुर अध्यक्ष, नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर सचिव नियुक्त किए गए |  इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, परियोजना प्रबंधक सी एंड डी एस,उत्तर प्रदेश, जल निगम शाहजहांपुर, क्षेत्राधिकार नगर शाहजहांपुर, अधिशासी अभियंता जल निगम शाहजहांपुर, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय शाहजहांपुर पदेन सदस्य नियुक्त किए गए। प्रेक्षा ग्रह को जन सामान्य से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से जनपद के व्यापारी वर्ग एवं सामाजिक वर्ग से प्रेक्षा ग्रह समिति के आजीवन सदस्य के रूप में श्री माधव गोपाल अग्रवाल, डॉ उपेंद्र देव कपूर, डॉक्टर परविंदर सिंह, श्री चंद्रशेखर खन्ना, श्री हितेश अग्रवाल, श्री अनुज देव, श्री राजेंद्र सिंह, इंजीनियर इकबाल हुसैन, श्री राजाराम वर्मा, श्री विवेक तुली, दीपक शर्मा डॉ आकाश श्रीवास्तव को सम्मिलित किया गया है। 

बैठक में प्रेक्षा ग्रह को सामाजिक कार्यों जैसे विवाह समारोह, जन्म दिवस पार्टी, प्रीति भोज, मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम, नाट्य समारोह,  सरकारी कार्यक्रमों आदि के लिए प्रयोग में ले जाने हेतु प्रेक्षा ग्रह के रखरखाव के लिए अनुरक्षण शुल्क निर्धारित किया गया। अनुरक्षण शुल्क में हल हेतु विवाह समारोह के लिए 75000 रुपए अन्य छोटे सामाजिक कार्य जैसे जन्मदिवस पार्टी प्रीति भोज आदि के लिए 35000 रुपए मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रमों के लिए 12000 रूपये प्रतिदिन, सामान्य कार्यक्रमों हेतु 10000 रूपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। प्रेक्षा गृह में दो मिनी हाल है जिनका अनुरक्षण शुल्क रुपए 2000 प्रतिदिन प्रति हॉल निश्चित किया गया है | प्रेक्षा ग्रह में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। माननीय मंत्री जी द्वारा बैठक में कहा गया कि यह प्रेक्षा गृह जनपद वासियों के लिए एक धरोहर है जिसका अधिक से अधिक प्रयोग हो सके इसका विशेष ध्यान रखते हुए बहुत ही कम शुल्क निर्धारित किया गया है ताकि इसका उपयोग समाज के सभी वर्ग बहुत सुगमता से कर सकें और  इसका  रखरखाव भी भली प्रकार हो सके। जिलाधिकारी महोदय द्वारा माननीय मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वास्त किया गया की परीक्षा ग्रह का समुचित रखरखाव किया जाएगा तथा इसको जन उपयोगी बनाए जाने की दिशा में और अधिक प्रयास करते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रचार भी किया जाएगा। अंत में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जनों का आभार प्रकट किया गया। 

 बैठक में प्रेक्षाग्रह समिति के सभी सदस्य एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट,अपर नगर आयुक्त, शाहजहांपुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत आदि अधिकारी गण उपस्थित रहे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User