आगजनी पीडि़त किसानों का संबल बने केंद्रीय मंत्री सिंधिया, रामपुर के तीन किसानों को मिला मुआवजा, भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार ने सौंपे स्वीकृति पत्र

Monday, April 28, 2025 - 20:05
Updated: 1 year ago
0
आगजनी पीडि़त किसानों का संबल बने केंद्रीय मंत्री सिंधिया, रामपुर के तीन किसानों को मिला मुआवजा, भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार ने सौंपे स्वीकृति पत्र

गुना (आरएनआई) बमौरी विधानसभा क्षेत्र के रामपुर में 11 अप्रैल को हुई आगजनी की घटना में गेंहू की फसल जलने के बाद चिंतित किसानों के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबल प्रदान किया है।

केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर रामपुर निवासी तीनों किसानों को गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने मुआवजा राशि स्वीकृत की है। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार (सामरसिंगा) ने आगजनी पीडि़त कृषक मेघराज पुत्र पहलवान यादव निवासी ग्राम रामपुर को 43 हजार 712, मलकन पुत्र नन्नूलाल यादव निवासी ग्राम रामपुर को 30 हजार 880 और गोपाल पुत्र पन्ना योगी को 16 हजार 736 रुपए मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे तो किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए।

महेंद्र सिंह किरार ने किसानों को बताया कि संवेदनशील सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तत्परता के चलते उन्हें मुआवजा राशि जल्द से जल्द मिल गई है। किरार ने किसानों को संबल रूपी मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल का भी आभार जताया है। वहीं रामपुर निवासी किसानों ने बताया कि उनकी फसल जलने के बाद उन्हें मुआवजा राशि की सख्त आवश्यकता थी। सांसद सिंधिया ने उनकी व्यथा सुनी, इसके लिए वे सिंधिया और जिला प्रशासन के आभारी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User