आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में दो बच्चों सहित पाँच लोगों की मौत

Saturday, November 29, 2025 - 16:20
0
आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में दो बच्चों सहित पाँच लोगों की मौत

कुरनूल (आरएनआई)। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शनिवार तड़के भयावह सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-167 पर कोटेकल गांव के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर से हुए इस हादसे में दो बच्चों सहित दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही जान चली गई। दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

येम्मीगनूर उपखंड पुलिस अधिकारी एन. बरघावी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार में सवार पाँचों लोगों की वहीं मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में बैठे दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए कुरनूल गवर्नमेंट जनरल अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक कर्नाटक के कोलार जिले के चिक्काहोसल्ली गांव के निवासी थे और मंत्रालयम स्थित राघवेंद्र स्वामी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User