आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिका का महा सम्मेलन होगा

सुनीता बंजारा बनी जिला प्रभारी

Sunday, May 21, 2023 - 17:42
Updated: 3 years ago
0
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिका का महा सम्मेलन होगा
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिका का महा सम्मेलन होगा

गुना। भारतीय मजदूर संघ से सबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिका संघ की प्रदेश महा मंत्री एवम अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव ने आज रविवार को बमोरी विकास खंड मुख्यालय पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिकाओ की बैठक में उनकी व्यवहारिक परेशानियों की जानकारी ली बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिकाओ को नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर जून माह में एक महा सम्मेलन भोपाल में करने की जानकारी भी दी। इस अवसर पर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए श्रीमती सुनीता बंजारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कीट्ररा को संगठन विस्तार के लिए गुना जिला प्रभारी बनाया गया ।
श्रीमती सुनीता बंजारा को जिला प्रभारी बनाए जाने पर उपस्थित कार्यकर्ता जिला संयोजक अनिता ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष बीएमएस भगवत सिंह किरार, रानी ओझा,रेखा प्रजापति, निर्मला किरार, श्यारा बानो,बलिया बाई,रीना कुशवाह,रामसुखी बाई,बबली बाई,धन्नी बंजारा, चायना सहरिया, चिंजो बाई परिहार,रीना कुशवाह, कृष्णा सेन आदि ने सुनीता को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User