अशोकनगर में युवा व्यवसायी को 10 करोड़ की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल; पुलिस जांच में जुटी

Thursday, February 12, 2026 - 15:00
Updated: 8 months ago
0
अशोकनगर में युवा व्यवसायी को 10 करोड़ की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल; पुलिस जांच में जुटी

अशोकनगर (आरएनआई)मप्र के अशोकनगर जिले में युवा व्यवसायी अंकित अग्रवाल को धमकी मिली है ..

धमकी किसी और के नाम से नहीं बल्कि हाईप्रोफाइल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दी गई है। 

हरि बॉक्सर नाम के व्यक्ति ने व्यवसायी को धमकाते हुए 10 करोड़ रुपए की डिमांड की है । हरि बॉक्सर ने अंकित अग्रवाल के मोबाइल फोन पर इंटरनेशनल वॉइस कॉल किया और दो दिन में पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की सूचना अंकित अग्रवाल ने पुलिस को दे दी है ,वहीं इस मामले में अशोकनगर जिले के एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने साइबर सेल को एक्टिव करते हुए इंटरनेशनल कॉल की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। POLICE ने मामले की गंभीरता को दे5

खते हुए सभी पहलुओं को खंगालना शुरू कर दिया है।

ये पहला मामला है जिसमें 32 साल के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर अशोकनगर जिले में किसी को धमकाया गया हो। 

 ये महज संयोग है या कोई साजिश की लॉरेंस बिश्नोई के जन्मदिन 12 फरवरी से ठीक एक दिन पहले व्यवसायी अंकित अग्रवाल से 10 करोड़ रुपए की डिमांड की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User