अवैध रूप से खनिज (रेत) का परिवहन करते पाये जाने पर दो ट्रैक्‍टर-ट्राली के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

Tuesday, May 21, 2024 - 21:07
Updated: 2 years ago
0
अवैध रूप से खनिज (रेत) का परिवहन करते पाये जाने पर दो ट्रैक्‍टर-ट्राली के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

गुना (आरएनआई) टोडी रोड बीनागंज में दो ट्रैक्‍टर-ट्राली द्वारा अवैध रूप से खनिज (रेत) का परिवहन करते हुए पाये जाने अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व चांचौड़ा विकास कुमार आनंद द्वारा संबंधित ट्रैक्‍टर-ट्राली के विरूद्ध भा.दं.सं. की धारा 379, 414 एवं मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 1996 की धारा 53(1) के तहत कार्यवाही की गई। 

टोडी रोड बीनागंज में दो ट्रैक्‍टर-ट्राली रेत से भरी लगभग 03 घनमी. का अवैध परिवहन के दौरान उक्‍त ट्रैक्‍टर-ट्राली के चालक वाहन मालिक एवं वाहन ड्राइवर आशिक खान, ग्राम पटनावारी तथा जुबेर खान (मृगवास) वाहन ड्राइवर केवल भील, ग्राम टटूजखेड़ी द्वारा परिवहन संबंधी दस्‍तावेज प्रस्‍तुत नही किये गये। जिस पर उक्‍त दो ट्रैक्‍टर-ट्राली के विरूद्ध कार्यवाही कर बीनागंज चौकी में रखवाया गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User