अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने पर जे.जे. ऑरगेनिक प्रायवेट लिमिटेड के विरूद्ध 5 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड अधिरोपित

Tuesday, May 21, 2024 - 21:09
Updated: 2 years ago
0
अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने पर जे.जे. ऑरगेनिक प्रायवेट लिमिटेड के विरूद्ध 5 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड अधिरोपित

गुना (आरएनआई) आज मध्‍यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गुना के क्षेत्रीय अधिकारी एवं मुख्‍य  नगर पालिका अधिकारी गुना के निर्देशानुसार मैसर्स जे.जे. ऑरगेनिक प्रायवेट लिमिटेड न्‍यू आद्योगिक क्षेत्र गुना पर संयुक्‍त कार्यवाही करते हुये मध्‍यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गुना से भूपेन्‍द्र सिंह नरवरिया सहायक यंत्री द्वारा उक्‍त संस्‍थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उद्योग में पानी की पॉउच की पैकिंग की जा रही है, जिसमें 60-70 मॉईक्रॉन मोटाई की अमानक पॉलिथीन का उपयोग किया जा रहा है, जबकि इसकी मोटाई 120 मॉईक्रॉन से अधिक होनी चाहिये। इसी क्रम में 500 से 600 पॉउच और 3 बंडल पॉउच बनाने वाली पॉलिथीन नगर पालिका गुना द्वारा जप्‍त की गई और उक्‍त संस्‍थान पर 5 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड अधिरोपित किया गया। 

उक्‍त कार्यवाही में नगर पालिका गुना से मनीष कुमार स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, विवेक श्रीवास्‍तव स्‍वच्‍छता निरीक्षक, गुलाब राव सहायक ग्रेड-3  सहित टीम उपस्थित रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User