राजमाता माधवी राजे सिंधिया एवं बमोरी के 8 लोगों के निधन पर भाजपा जनों ने दो मिनिट का मोन रख दी श्रद्धांजलि

May 21, 2024 - 21:06
May 21, 2024 - 21:06
 0  2.6k
राजमाता माधवी राजे सिंधिया एवं बमोरी के 8 लोगों के निधन पर भाजपा जनों ने दो मिनिट का मोन रख दी श्रद्धांजलि

गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ व ग्वालियर राज परिवार की राजमाता माधवी राजे सिंधिया एवं बमोरी विधानसभा क्षेत्र के भील समुदाय के 8 लोगों के दुर्घटना में दु:खद निधन होने पर भाजपा जिला संगठन गुना द्वारा  2 मिनिट का मोन रखकर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को स्थानीय जी के गार्डन गुना में आयोजित जिला बैठक पश्चात श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, राजेंद्र सिंह सलूजा, गोविंद दास राठी, हरिसिंह यादव, रविंद्र सिंह रघुवंशी, महेंद्र किरार, विकास जैन नखराली सहित बड़ी संख्या में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा मोर्चा जिलाध्यक्ष साहित उपस्थित जनों ने राजमाता माधवी राजे एवं बमोरी के 8 लोगों के दु:खद निधन पर 2 मिनिट का मौन रखकर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0