अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान सतत जारी, अतिक्रमण हटाकर मौके पर दिलाया कब्जा, 50 सीटर आयुष चिकित्सालय का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा

Monday, December 16, 2024 - 22:03
Updated: 2 years ago
0
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान सतत जारी, अतिक्रमण हटाकर मौके पर दिलाया कब्जा, 50 सीटर आयुष चिकित्सालय का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा

गुना (आरएनआई) 30 करोड़ 17 लाख की लागत से 50 सीटर आयुष चिकित्सालय का निर्माण कैंट अशोकनगर रोड पर पीआईयू निर्माण एजेंसी द्वारा किया जाना था l लेकिन उक्त आवंटित भूमि पर 15 मटन दुकानदारों एवं एक शराब ठेकेदार द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा था l जिसके कारण विगत दो माह से आयुष चिकित्सालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा थाl उक्त प्रकरण को कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान में कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदार गुना शहर को दिए थे l 

जिसकी परिपालन में आज कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर अखिलेश जैन के मार्गदर्शन  में तहसीलदार गुना के नेतृत्व में अतिक्रमण कर संचालित 15 मटन दुकानों, 01 शराब की दुकान को जेसीबी की मदद से हटाकर एक गहरी नाली खुदवाई गईl निर्माण एजेंसी पीआईयू को आवंटित भूमि का सीमांकन करके मौके पर ही कब्जा दिलवाया गयाl राजस्व एवं नगर पालिका विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई l
इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी गुना  तेज सिंह यादव, आयुष डॉ. गोपाल कृष्ण धाकड़, पी.आई.यू. उपयंत्री महेंद्र नामदेव, राजस्व निरीक्षक, पटवारी आदि उपस्थित थे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User