अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, उपराज्यपाल को सौंपा पत्र

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल थे। लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है।

Tuesday, September 17, 2024 - 16:40
0
अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, उपराज्यपाल को सौंपा पत्र

नई दिल्ली (आरएनआई) आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, उन्होंने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में चल रही सियासी हलचल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लिखा, 'दिल्ली में हो रही नौटंकी देश देख रहा है'।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विधायक दल की बैठक के बाद प्रस्तावित सीएम आतिशी और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ एलजी ऑफिस पहुंचे। केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से अपना इस्तीफा देंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चेहरा बदलने से आम आदमी पार्टी का चरित्र नहीं बदलेगा। सीएम बदलकर ये मेकओवर करना चाहते हैं।  

आतिशी पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के एक्स पर पोस्ट साझा करने पर आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि एक बात समझ लीजिए। स्वाति मालीवाल वो शख्स हैं जो राज्यसभा का टिकट तो आप से लेती हैं लेकिन प्रतिक्रिया देने की स्क्रिप्ट भाजपा से लेती हैं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए। अगर उन्हें राज्यसभा में रहना है तो उन्हें भाजपा से टिकट लेना चाहिए।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User