अमेरिकी हवाई हमलों में ईरान में 30 से अधिक लोगों की मौत, खामेनेई सरकार ने की पुष्टि

Jul 15, 2026 - 13:39
 0  54
अमेरिकी हवाई हमलों में ईरान में 30 से अधिक लोगों की मौत, खामेनेई सरकार ने की पुष्टि

पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव तेज होने के साथ कूटनीतिक बातचीत लगभग ठप पड़ गई है। इस बीच ईरानी सरकार ने पुष्टि की है कि हालिया अमेरिकी हवाई हमलों में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

ईरानी सरकार की प्रवक्ता फातेमेह मोहाजेरानी ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी हवाई हमलों में 30 से अधिक लोगों की जान गई है। वहीं, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, हालिया हमलों में 260 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि, सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया कि 30 से अधिक मौतों का आंकड़ा किस अवधि के हमलों से संबंधित है।

उधर, ईरानी सेना ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने इरानशहर के बम्पूर गैरीसन पर 13 मिसाइलें दागीं। सेना के अनुसार, इस हमले में 388वीं ब्रिगेड के सात सैनिकों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। ईरानी सेना ने इसे "कायरतापूर्ण आक्रामकता" बताते हुए कहा कि इस हमले का उचित समय पर निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

ईरानी सेना का आरोप है कि हमले में सैन्य बैरक के साथ-साथ गेस्ट हाउस, सुरक्षा चौकियों और आवासीय सुविधाओं को भी निशाना बनाया गया। सेना ने कहा कि निष्क्रिय रक्षा उपायों के कारण संभावित जनहानि को सीमित करने में मदद मिली।

इधर, गाजा पट्टी में भी हिंसा जारी है। मध्य गाजा के दीर अल-बलाह शहर में एक घर पर इस्राइली हेलीकॉप्टर से हुए हवाई हमले में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह वर्ष की एक बच्ची भी शामिल है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमले में एक ही परिवार के कई सदस्य मारे गए।

लगातार जारी सैन्य कार्रवाइयों और बढ़ते तनाव के बीच पूरे पश्चिम एशिया में संघर्ष के और व्यापक होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत दोबारा शुरू होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं मिले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.