अभियान चलाकर आनलाइन विदेशी कंपनियों का करेंगे बहिष्कार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर बनाई रणनीति

Tuesday, September 23, 2025 - 20:43
Updated: 1 year ago
0
अभियान चलाकर आनलाइन विदेशी कंपनियों का करेंगे बहिष्कार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर बनाई रणनीति

फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में आहवान किया गया कि जिले में अभियान चलाकर आनलाइन विदेशी कंपनियों का बहिष्कार किया जाएगा। अभियान चरणबद्ध तरीके से चलेगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के जनजागरण व स्थानीय व्यापार, स्थानीय उत्पाद, स्थानीय पयर्टन को बढ़ावा देने व आनलाइन विदेशी कंपनियों के बहिष्कार हेतु सभी के सहयोग से अभियान शुरू किया जाएगा। दुकानों व प्रतिष्ठानों में स्टीकर से प्रचार-प्रसार करेंगे। फ्लैक्स/होर्डिंग, सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रबुद्धजनों से संपर्क करके प्रतिक्रिया वीडियो जारी किए जाएंगे। उन्होने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध चलेगा। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई बार अपने भाषणों में स्थानीय स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील जनता व व्यापारी समाज से करके इस आंदोलन को जन आंदोलन का रूप दे दिया है। उसी के तहत निर्णय लिया गया कि चरणबद्ध रूप से कार्यक्रम होगा। इस मौके पर वेद प्रकाश गुप्ता, बिन्दा प्रसाद अग्रहरि, दयाशंकर गुप्ता, कुंवारे सिंह भी मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User