फतेहपुर: डीएम ने कोराई बाईपास को गड्ढा मुक्त कराने के दिए निर्देश, स्कूलों में यातायात जागरूकता और वाहन फिटनेस पर भी सख्त कार्रवाई का आदेश

Tuesday, September 23, 2025 - 20:43
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर: डीएम ने कोराई बाईपास को गड्ढा मुक्त कराने के दिए निर्देश, स्कूलों में यातायात जागरूकता और वाहन फिटनेस पर भी सख्त कार्रवाई का आदेश

फतेहपुर (आरएनआई) कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। विगत माह की बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की विस्तृत समीक्षा की। संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग व एआरटीओ को निर्देशित किया कि बिना फिटनेस के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन किसी भी दशा में न होने पाए। इसका विशेष ध्यान रखें। साथ ही एआरटीओ प्रशासन जिन स्कूली वाहनों के फिटनेस नहीं है संबंधित स्कूल से इस आशय का प्रमाण पत्र लें कि भविष्य में बिना फिटनेस के वाहनों का संचालन नहीं किया जाएगा। 15 सितंबर को रेडियंट वे पब्लिक स्कूल हसनपुर के बस चालक की लापरवाही से एक्सीडेंट होने पर भी चालक पर एफआईआर न कराने व विद्यालय प्रशासन द्वारा चालक को बचाने पर विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि ढाबों पर अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया जाये और ढाबा संचालकों को नोटिस भी जारी करे। उन्होंने कहा कि गंभीर दुर्घटना वाले स्थलों का संबंधित कार्यदाई संस्था, पुलिस, परिवहन निरीक्षण कर सम्मिलित रिपोर्ट बनाए कि दुर्घटना रोकने के क्यादृक्या उपाय किए जा सकते है। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालयों/स्कूलों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम निरन्तर किए जायें। पुलिस विभाग, परिवहन विभाग संवेदनशीलता के साथ प्रवर्तन की कार्यवाही निरंतर करें। वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जायें। उन्होंने एनएचआई रायबरेली को निर्देशित किया कि कोराई बाईपास को गड्ढा मुक्त करके सुगम यातायात बनाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी खागा, बिन्दकी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियंता सीडी-2, उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन/प्रशासन, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, टीएसआई यातायात, एनएचआई कानपुर रायबरेली के पदाधिकारी, समिति के सदस्य अशोक तपस्वी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User