भाकियू की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा, 6 अक्टूबर को भाकियू मलवां पावर हाउस का करेगी घेराव

Sep 23, 2025 - 20:44
Sep 23, 2025 - 20:45
 0  378
भाकियू की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा, 6 अक्टूबर को भाकियू मलवां पावर हाउस का करेगी घेराव

फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बिजली एवं खाद समेत किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।

मंगलवार को भाकियू टिकैत गुट की बैठक जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में नहर कालोनी में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह रहे। बैठक में बिजली एव खाद की समस्याओं पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही किसानो से संबंधित अन्य समस्याओं पर अधिकरियों द्वारा ध्यान न दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए दोषी अधिकारियों पर ज़िम्मेदारियां तय करने की मांग किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बिजली की समस्याओं के चलते किसानों की धान की फसल सूखने की कगार पर है। बिजली समस्याओं पर अधिकारी ध्यान नहीं देते जिससे फसल खराब हो रही है। किसानों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते छह अक्टूबर को किसान मलवां पावर हाउस का घेराव करेंगे। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, प्रदेश सचिव राम सहाय पटेल, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह यादव, नगर अध्यक्ष खागा धर्म सिंह, रमन सिंह यादव आदि रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0