अपर कलेक्टर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ चार खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

रतलामी स्वीट्स पर अस्‍वच्‍छता पाये जाने पर मौके पर ही रूपये 2500 का किया गया जुर्माना। 

Wednesday, October 30, 2024 - 20:23
Updated: 2 years ago
0
अपर कलेक्टर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ चार खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग का कार्य सतत जारी हैं ।

इसी क्रम में आज अपर कलेक्टर अखिलेश जैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज शहर के चार प्रमुख मिठाई विक्रेताओं की निर्माण यूनिट-राजश्री स्वीट्स, रतलामी स्वीट्स, बीकानेर मिष्ठान भण्डार एवं शिमला स्वीट्स दुकानों का एवं इनके कारखानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजश्री और शिमला स्वीट्स दुकानों पर से मावा, मावा वाटी, काजू कतली, बर्फी रोल, चमचम आदि की सैंपलिंग कराई। रतलामी नमकीन एवं मिष्ठान भण्डार से गुलाब जामुन, मावा, मलाई बर्फी एवं नमकीन के बीकानेर मिष्ठान भण्डार से मावा बर्फी एवं बेसन के लड्डू के नमूने जाँच हेतु लिये गये।

निरीक्षण के दौरान रतलामी स्वीट्स के कारखाने के बेसमेंट में निर्माण यूनिट लगा रखी है जबकि वह मल्टी लेवल इमारत में पार्किंग के लिए जगह बनाई गई है एवं अस्‍वच्‍छता पाये जाने पर रतलामी स्वीट्स पर नगरपालिका टीम द्वारा रूपये 2500 का जुर्माना मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। निरीक्षण के दौरान शिमला स्वीट्स कारखाने पर रसगुल्ला के भगोनों में चीटें एवं उड़ने वाले कीड़े पाए गए, इन रसगुल्लों को मौके पर ही विनष्टीकरण कराते हुए शिमला स्वीट्स संचालक को अधिकारियों द्वारा साफ-सफाई रखने की हिदायत दी गयी। इन चारों दुकानदारों में से किसी के भी यहां कर्मचारियों ने सिर पर कैप, एप्रेन, ग्लव्स आदि नहीं लगा रखे थे मौके पर इन सब को लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शिवहरे,  नवीन जैन,लखन लाल कोरी, नपा से शकील खान उपस्थित रहे। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User