अपरहण के बाद दिगम्बर जैन आचार्य की निर्ममता के साथ हत्या

जैन समाज गुना द्वारा 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे तक गुना बंद का आव्हान

Wednesday, July 12, 2023 - 20:47
Updated: 3 years ago
0
अपरहण के बाद दिगम्बर जैन आचार्य की निर्ममता के साथ हत्या

गुना। अपनी अहिंसक चर्या और शांतिप्रियता के लिए अलग से पहचान रखने वाले दिगंबर जैन साधुओं के साथ दुर्व्यवहार की खबरे तो कुछ समय से आ ही रही थी ऐसे में यह कोई नहीं सोच सकता कि दिगंबर आचार्य की कोई इतनी निर्मम हत्या कर सकता है? पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ भी लिया पर अभी भी इस हत्या के प्रकरण ने ना केवल पूरे जैन समाज को स्तब्ध कर दिया है। 

कर्नाटक के चिकोड़ी जिले में नंद पर्वत पर प्रवास कर रहे गणधराचार्य श्री कुंथूनाथ जी के शिष्य आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी का 5 जुलाई 2023 को अपहरण हो गया। कुछ अज्ञात लोग उन्हें वहां से अज्ञात स्थान ले गए आचार्य श्री के पीछी कमंडल कमरे में ही छोड़ दिए गए। चारो और जब यह खबर फैली इसी बीच उनकी हत्या की सुगबुगाहट आना प्रारंभ हो गई और 8 जुलाई 2023 की सुबह उनकी हत्या की सूचना पुलिस द्वारा मालूम चली। अभी तक पुलिस उनके हाथ व पैरों को ही एक जगह से बरामद कर पाई है।

पुलिस ने जिन व्यक्तियों की पकड़ की है उनका कहना है कि हमने शरीर के टुकड़े करके इधर-उधर डाले थे। जांच अभी जारी है। इसकी पूरी घटनाक्रम की जानकारी जिसने पूरे जैन समाज को स्तब्ध कर दिया है जैन संतों पर विहार में और प्रवास में इस तरह की सुरक्षा को देखते हुए सरकार की जवाबदेही पर भी एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है। जैन समाज स्तब्ध है और जैन संतों पर यह समय और सुरक्षा के कारण बेहद गंभीर हो रहा है जब हमारी चल और अचल संस्कृति विरासत पर लगातार अशोभनीय और शर्मसार हमले किए जा रहे है।

जैन समाज अध्यक्ष संजय जैन कामिनी व मंत्री अनिल जैन अंकल जी ने बताया की उक्त घटना के विरोध में दिनांक 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखे जायेंगे। इसी दिवस विरोध जुलूस चौधरी मोहल्ला से नई सड़क जय स्तंभ चौराहा, सदर बाजार से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कर्नाटक व महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User