अपने गौरवशाली अतीत को भूल रहा है वैश्य समाज, इसलिए भविष्य के प्रति चिंतित: ज्योतिरादित्य सिंधिया

वैश्य समाज के सम्मेलन मेें केन्द्रीय मंत्री की दो टूक, अपने भविष्य को गौरवशाली बनाने की जिम्मेदारी वैश्य समाज पर, जिस समाज ने प्रदेश को तीन-तीन मुख्यमंत्री प्रकाशचंद्र सेठी, वीरेंद्र कुमार सकलेचा और सुंदरलाल पटवा दिए वह अपना विकास खुद करने में सक्षम

Monday, May 22, 2023 - 20:15
0
अपने गौरवशाली अतीत को भूल रहा है वैश्य समाज, इसलिए भविष्य के प्रति चिंतित:  ज्योतिरादित्य सिंधिया
अपने गौरवशाली अतीत को भूल रहा है वैश्य समाज, इसलिए भविष्य के प्रति चिंतित:  ज्योतिरादित्य सिंधिया

शिवपुरी। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को शिवपुरी के विकास के संबंध में जैन और वैश्य समाज के साथ संवाद और परिचर्चा में भाग लिया। इस परिचर्चा में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वैश्य समाज को नसीहत देते हुए कहा कि आज की परिचर्चा में मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि किसी भी वक्ता ने अपने समाज और उसके विकास की बात नहीं की। मुझे लगा कि यह समाज अपने गौरवशाली अतीत और समाज के महापुरूषों को भूल रहा है। इसी कारण अपने विकास के लिए दूसरों की ओर तकतकी लगाए हुए हैं। यह समाज भगवान महावीर, संत सुंदरदास जी, भगवान महेश और प्रसिद्ध कवि मैथलीशरण गुप्त जैसे 8 गुणी महापुरूषों का अनुयायी है तथा वसूदेव कुटुम्बकम्भ की भावना से अनुप्राणित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User