अपना दल एस के आईटी मंच की हुसैनगंज में हुई बैठक, जन स्वाभिमान दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आहवान
फतेहपुर (आरएनआई) सातमील तिराहा स्थित एक ट्रेडर्स पर सोमवार को अपना दल एस के आईटी मंच हुसैनगंज विधानसभा की बैठक जिलाध्यक्ष विपिन कौशल की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला उपाध्यक्ष मोनू कौशल ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र मौर्य व विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मौर्य ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते विपिन कौशल ने पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। आगामी दो जुलाई को पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जन्म जयंती के उपलक्ष में आयोजित जन स्वाभिमान दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी की मजबूती तभी है जब हम बूथ स्तर तक काम करें। तभी संगठन का विस्तार होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने का हम सब कम करेंगे। बैठक में प्रफुल्ल जायसवाल, मोहम्मद हफीज, सर्वेश मौर्य, उमेश मौर्य, कृष्ण पाल, सोनू कौशल, आलोक मौर्य, राम सिंह पाल, रितिक, मुकेश भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



