प्रधान की बहू के कूटरचित दस्तावेजों की जांच कराए जाने की मांग
फतेहपुर (आरएनआई) असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सातों सुल्तानपुर के प्रधान की बहू के कूटरचित दस्तावेजों की जांच कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की गई है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कल्पना देवी पत्नी सौरभ सिंह ने बताया कि उनके गांव की साधना देवी पत्नी अजीत सिंह यादव संपन्न परिवार की बहू है। उसके ससुर शोभा सिंह यादव प्रधान है। जिनके पास पक्के मकान, सत्तर-अस्सी लाख रूपए, दो पहिया वाहन के अलावा सब्मर्सिबल व पंद्रह-बीस बीघा जमीन है। साधना के पति अजीत ही प्रधानी का कार्य देखते हैं। साधना ने सही तथ्यों को छिपाकर तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल से सांठगांठ करके फर्जी व झूठी रिपोर्ट लगवाकर न्यूनतम आय प्रमाण पत्र बनवा लिया है। साथ ही फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र भी बनवा लिया है। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के बल पर उनका चयन आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में हो गया है। वह सरकारी धन का दुरूपयोग करके धनार्जन कर रही हैं। साधना देवी की सास पहले से ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। इस वजह से सांठगांठ करके गलत तरीके से साधना सिंह की नियुक्ति की गई है। जबकि वह एक शिक्षित व विकलांग महिला है। बताया कि फर्जी दस्तावेजों की जांच के लिए आनलाइन व रजिस्ट्री प्रार्थना पत्र भेजा था परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने साधना देवी के फर्जी कूटरचित दस्तावेजों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

