अनुविभागीय अधिकारी गुना द्वारा उपार्जन केद्र प्रभारियों के साथ की गयी समीक्षा

Wednesday, March 29, 2023 - 18:47
Updated: 4 years ago
0
अनुविभागीय अधिकारी गुना द्वारा उपार्जन केद्र प्रभारियों के साथ की गयी समीक्षा

गुना। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी गुना में रवि विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत गुना, बमोरी और आरोन क्षेत्र के उपार्जन केद्र प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक दौरान उपार्जन केन्द्रों पर छाया, पानी, तौल कांटा सत्यापन, तिरपाल, छन्ना, बारदाना, सिलाई धागा एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु उपार्जन केन्द्रवार समीक्षा की गई। 

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी उपार्जन केन्द्र पर अमानक जिंस खरीदी न की जाये। 

सभी उपार्जन केन्द्र प्रतिदिन उपार्जित गेंहू, चना सरसों की एंट्री रेडी टू ट्रांसपोर्ट हेतु प्रतिदिन करें, जिससे समय पर उठाव होकर किसान को भुगतान यथा शीघ्र प्राप्त हो जाए। बैठक में सभी केंद्रों पर सर्वेयर नियुक्त करने के भी निर्देश दिए गए। 

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा बताया गया की किसान स्वयं अपना स्लॉट बुक कर अपनी फसल को सुविधाजनक निकट उपार्जन केन्द्र पर बेच सकेंगे स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया उपार्जन केन्द्र ऑनलाइन स्थापना के बाद की जा सकेगी।

बैठक में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, गुना, बमोरी और आरोन सहित नागरिक आपूर्ति निगम, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन, सहकारिता निरीक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User