गुना शहर तहसील का प्रभार गौरी शंकर बैरवा को मिला

Wednesday, March 29, 2023 - 18:47
Updated: 4 years ago
0

गुना। मप्र शासन, राजस्व विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश अनुसार गुना जिले में पदस्थ सिद्धार्थ भूषण शर्मा, नायब तहसीलदार को स्थानांतरित करते हुये तहसीलदार का प्रभार सौंपा जाकर जिला शिवपुरी में पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुक्रम में सिद्धार्थ भूषण शर्मा, नायब तहसीलदार (नगरीय) तहसील गुना को आज 29 मार्च को भारमुक्त किया गया है। 
कलेक्‍टर द्वारा जारी आदेश अनुसार अन्य आदेश होने तक तहसीलदार तहसील गुना (नगरीय) का प्रभार गौरी शंकर बैरवा, प्रभारी तहसीलदार, तहसील गुना (ग्रामीण) जिला गुना को अपने कार्य के साथ-साथ सौंपा जाकर तहसील गुना (नगरीय) अन्तर्गत समस्त आहरण एवं संवितरण के अधिकार प्रदान किये गये हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User