अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खड्ड में पलटी, पिता-पुत्र और मामा की दर्दनाक मौत

Wednesday, February 18, 2026 - 12:09
0
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खड्ड में पलटी, पिता-पुत्र और मामा की दर्दनाक मौत

रायबरेली (आरएनआई)। रायबरेली जिले के परशदेपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। यह हादसा परशदेपुर इलाके में किरहीनाला गोपालपुर गांव के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

हादसे में मरने वालों की पहचान पिता, उनके बेटे और बेटे के मामा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों बुलंदशहर से प्रतापगढ़ जा रहे थे। युवक अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए अपने पिता और मामा के साथ कार से यात्रा कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना मानी जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। अचानक हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User