अदाणी मुद्दे पर हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। विपक्ष के हंगामे के चलते एक भी दिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल नहीं पाई है।26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर हुए खास आयोजन की वजह से सदनों की कार्यवाही नहीं हुई थी।

Wednesday, November 27, 2024 - 13:25
0
अदाणी मुद्दे पर हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रियंका गांधी कल यानी गुरुवार को लोकसभा में बतौर सांसद शपथ लेंगी। प्रियंका गांधी ने हालिया उपचुनाव में केरल के वायनाड से चुनाव जीता है। शपथ लेने के बाद 30 नवंबर को प्रियंका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का भी दौरा करेंगी। 

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष अदाणी और संभल बवाल को लेकर सदन में लगातार हंगामा करता रहा, जिसके चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। 

राज्यसभा भी हंगामे के चलते सुबह 11.30 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग की है। 

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष अदाणी, संभल, मणिपुर और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर रहा था और प्रश्नकाल को भी नहीं चलने दिया गया। 

संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। हालांकि कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने मणिपुर और गौतम अदाणी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। 

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम पिछले 10 सालों से यह सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। ईवीएम इस देश में धोखा है और अगर ईवीएम नहीं होगी तो भाजपा को पूरे देश में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे जिस तरह से आए हैं, हम उसे स्वीकार नहीं करते। बैलेट पेपर पर चुनाव करवाएं और जो भी नतीजे आएंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User