अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235: कायस्थ समाज के लिए समर्पित संस्था... रमाशंकर श्रीवास्तव

Sep 14, 2025 - 12:50
Sep 14, 2025 - 12:56
 0  54
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235: कायस्थ समाज के लिए समर्पित संस्था... रमाशंकर श्रीवास्तव

कांकेर (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष रमाशंकर श्रीवास्तव अपने वक्तव्य में बताया कि, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 एक ऐसी संस्था है जो पूरी तरह से कायस्थ समाज के उत्थान और सेवा के लिए समर्पित है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य कायस्थ समाज के लोगों की मदद करना और उनके विकास में योगदान देना है। यह संस्था निशुल्क समाज के लोगों को सदस्यता प्रदान करती है, जिससे समाज के हर वर्ग के लोग इसका हिस्सा बन सकें।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 समाज के अभावग्रस्त, दीन-दुखियों की मदद करने के लिए बनाई गई है। संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना और उनके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करना है।

इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी हैं, जो संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की एक विशेष बात यह है कि यह संस्था किसी से भी चंदा नहीं लेती है और इसका कोई व्यक्तिगत राजनीतिक पार्टी से जुड़ाव नहीं है और ना ही इस संस्था के द्वारा कोई राजनीतिक पार्टी बनाया गया है! यह संस्था पूरी तरह से समाज सेवा के कार्यों में लगी हुई है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 कायस्थ समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था है जो समाज के लोगों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देती है। संस्था की निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति समर्पण इसे एक विशेष स्थान दिलाता है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 एक सराहनीय संस्था है जो कायस्थ समाज के उत्थान और सेवा के लिए कार्य कर रही है। इसकी निशुल्क सदस्यता, समाज के अभावग्रस्त लोगों की मदद करने का उद्देश्य, और किसी भी प्रकार के चंदे या राजनीतिक जुड़ाव से मुक्त होना इसे एक विश्वसनीय और समाजसेवी संस्था बनाता है। ना ही यह संस्था कोई विवाद ग्रस्त है और कोई मामला इसका न्यायालय में लंबित है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.