अक्षय तृतीया पर आज दुर्लभ अमृत योग, जितने वजन का जेवर ले जाएंगे, उतने वजन की चांदी मिलेगी

रोहिणी संग गोधूलि के मिलने पर अक्षय तृतीया पर खास योग बन रहा है। यह समय खरीदारी के लिए उत्तम है। बाजार में थ्रीडी डायमंड ज्वैलरी, लाइट वेट ज्वैलरी की एक हफ्ते पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई। बाजारों में विशेष ऑफर मिल रहे हैं।

Friday, May 10, 2024 - 12:11
0
अक्षय तृतीया पर आज दुर्लभ अमृत योग, जितने वजन का जेवर ले जाएंगे, उतने वजन की चांदी मिलेगी

लखनऊ (आरएनआई) आज अक्षय तृतीया है। इस बार इस दिन को और भी खास बना रहा है अमृत योग। दूसरा सराफा बाजार के अनुसार इस बार हफ्तेभर पहले से ही बिक्री में उछाल देखने को मिलने लगा था। लाइट वेट ज्वैलरी और थ्रीडी ज्वैलरी की मांग के साथ बाजार सज चुके हैं। साथ ही जितने वजन के सोने के जेवर आप लेकर जाएंगे, उतने ही वजन की चांदी आपको तोहफे में मिलेगी जैसे कई ऑफरों के साथ ज्वैलर्स में प्रतियोगिता भी दिख रही है।

ज्योतिषाचार्य महेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया और भी खास है क्योंकि अमृत योग बन रहा है। यह दुर्लभ योग कभी कभी ही बनता है। शुक्रवार शाम 5:35 से 7:45 बजे तक यह विशेष शुभ फलदायक है। जो व्यक्ति इस खास मौके पर व्यस्त रहें, वह सुबह 10 बजे से लेकर 10:57 तक रोहिणी व गोधूलि योग का प्रयोग कर सकते हैं।

जुगल किशोर ज्वैलर्स बाई राजन रस्तोगी के राघव रस्तोगी ने बताया कि पिछले सप्ताह से ग्राहकों में अक्षय तृतीया को लेकर उत्साह देखने को मिलने लगा था। बिना शादियों के सीजन के व चुनाव के चलते भी बिक्री ठीक-ठाक हो रही है। इस बार देखने को मिला है कि ब्राइडल ज्वैलरी की बिक्री नहीं हो रही है बल्कि रोजमर्रा पहनने वाली हल्की ज्वैलरी की मांग है। कंगन, चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट की डिमांड भी है। ऑफिस जाने वाली युवतियों में हमारे यहां की 12 हजार की लाइट वेट ज्वैलरी की सीरीज का क्रेज दिख रहा है। आमतौर पर महिलाएं बोलती हैं कि उन्हें ऐसी ज्वैलरी चाहिए जो पतली हो लेकिन टूटने का खतरा न रहे। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही हमने यह सीरीज शुरू की है। इसके अलावा बनवाई पर छूट है। थ्रीडी ज्वैलरी में हीरा, पन्ना, मूंगा आदि की मांग है। जितना वजन का जेवर ले जाएं उतने वजन की चांदी मिलेगी

हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स से अंकुर आनंद ने बताया कि बिक्री सकारात्मक है। आगे शादियां होने की वजह से ब्राइडल की ब्रिक्री हो रही है। कान व नाक के आभूषणों, कंगन, चेन की बिक्री खूब हो रही है। यह अच्छी बात है कि सोने की दामों में उछाल होने से लोग इसको अच्छा निवेश मान रहे हैं। अभी खरीदकर आगे महंगे दामों में बेचेंगे, ऐसा लोगों का मानना है। हमारे यहां एक विशेष ऑफर भी है कि बनवाई पर 40 प्रतिशत की छूट है। जितने वजन का सोने का जेवर आप लेकर जाएंगे उतने ही वजन की चांदी आपको तोहफे में मिलेगी।

अग्रवाल ज्वैलर्स व लखनऊ सराफा एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इस बार लाइट वेट ज्वैलरी की मांग ज्यादा दिख रही है। 10, 12 ग्राम में ब्रेसलेट, अंगूठी, कंगन, इयर रिंग खूब बिक रहे हैं। बहुत भारी ज्वैलरी की मांग इस बार कम देखने को मिल रही है। ऑफरों में हमारे यहां बनवाई पर 10 प्रतिशत की छूट चल रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User