ईडी ने माकपा विधायक मोईदीन व अन्य के परिसरों पर की छापेमारी

मामला ईडी की उस जांच से संबंधित है जिसमें माकपा के जिला स्तर के नेताओं और बैंक की संचालन समिति के सदस्यों के निर्देश पर गरीब सदस्यों की संपत्ति को उनकी जानकारी के बिना गिरवी रखकर गैर-सदस्य बेनामियों को कथित तौर पर ‘‘नकद में’’ ऋण वितरित किया गया और अभियुक्तों के लाभ के लिए धन शोधन किया गया।

Tuesday, August 22, 2023 - 11:45
0
 ईडी ने माकपा विधायक मोईदीन व अन्य के परिसरों पर की छापेमारी
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली। (आरएनआई) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नियंत्रित करुवन्नूर सहकारी बैंक में कथित 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को माकपा विधायक एसी मोईदीन और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के मुताबिक की जा रही कार्रवाई के तहत संघीय एजेंसी राज्य में लगभग आधा दर्जन परिसरों पर छापेमारी कर रही है।
सूत्रों ने कहा कि स्थानीय सरकार के पूर्व मंत्री मोईदीन और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की ‘‘बेनामी’’ संपत्ति का विवरण और सबूत जुटाने के लिए यह छापेमारी की जा रही है।
मामला ईडी की उस जांच से संबंधित है जिसमें माकपा के जिला स्तर के नेताओं और बैंक की संचालन समिति के सदस्यों के निर्देश पर गरीब सदस्यों की संपत्ति को उनकी जानकारी के बिना गिरवी रखकर गैर-सदस्य बेनामियों को कथित तौर पर ‘‘नकद में’’ ऋण वितरित किया गया और अभियुक्तों के लाभ के लिए धन शोधन किया गया। एजेंसी को संदेह है कि ऐसे कई ‘‘बेनामी’’ ऋण कथित तौर पर मोईदीन के निर्देश पर बांटे गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User