होली त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिये मावा एवं मिठाई के सैम्पल 

Monday, March 10, 2025 - 18:47
Updated: 2 years ago
0
होली त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिये मावा एवं मिठाई के सैम्पल 
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन एवं डॉ० राजकुमार ऋषिश्‍वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं सैंपलिंग की कार्यवाही सतत जारी है। इसी क्रम में होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये बाजार से मावा एवं मिठाई की शुद्धता की जांच के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य प्रतिष्ठानों के लगातार निरीक्षण एवं सैम्पलिंग कार्यवाही कर रही है। 
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिष्ठान भण्डार संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं ताजा मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री विक्रय करने के लिये निर्देश दिये गये। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लक्ष्मीगंज गुना स्थित शीतला स्वीट्स से मावा, गुलाब जामुन, सोनी कॉलोनी गुना स्थित सिद्दांत इण्ड‍स्ट्रीज से मावा एवं मिल्क केक, कमल गजक नई सड़क से नमकीन एवं मटरी, भवानी बिकानेर मिष्ठा‍न भण्डार रूठियाई से मावा बर्फी एवं मिल्क केक, अंजली मिष्ठान भण्डार रूठियाई से मावा एवं गुलाब जामुन के सैंपल जांच के लिये लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैम्पलिंग कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User