हेमेंद्र गर्ग की हत्या करने वाले दोनों शूटरों की पुलिस से हुई मुठभेड़, गिरफ्तार

Saturday, April 26, 2025 - 17:44
Updated: 2 years ago
0
हेमेंद्र गर्ग की हत्या करने वाले दोनों शूटरों की पुलिस से हुई मुठभेड़, गिरफ्तार

मथुरा (आरएनआई) 72 घंटे के अंदर ही मथुरा पुलिस ने व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की हत्या करने वाले अपराधी शूटरो को मुठभेड़ के दौरान आज गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एस एस पी श्लोक कुमार का कहना है कि जनपद में आतंक भय पैदा करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जायेगा।

शनिवार को एसओजी स्वाट सर्विलांस व थाना गोविन्द नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बिल्डिंग मिटेरियल सप्लायर्स हेमेन्द्र गर्ग की 23 अप्रैल को गोली मारकर हत्या करने वाले वांछित शातिर अपराधी/शूटर राकेश पुत्र स्व. धर्मपाल निवासी हालनगंज मायाटीला थाना गोविन्दनगर तथा सादिल शाह पुत्र वारिस निवासी मसानी तिराहा करवला थाना गोविंद नगर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में राकेश के दोनों पैर में व सादिल एक पैर में गोली लगने से घायल हुआ है । इनके कब्जे से भारी मात्रा में असलाह कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई ।

ज्ञात रहे कि मिठाई विक्रेता योगेश व राजन द्वारा जमीनी विवाद के कारण बिल्डिंग मिटेरियल सप्लायर्स हेमेन्द्र गर्ग की हत्या की सुपारी राकेश व आदिल शाह को दी गयी थी। शूटर राकेश व आदिल शाह द्वारा 23 अप्रैल को रात्रि समय करीब 10 बजे मोक्षधाम के पास हेमेन्द्र गर्ग की गोली मारकर हत्या कर मोटर साइकिल से भाग गये थे । हेमेन्द्र गर्ग की हत्या करने के लिए अभियुक्त राजन व योगेश ने शूटर राकेश को विवादित जमीन पर स्थित खोखे के स्थान पर पक्की दुकान बनाकर देने की बात तय हुई थी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User