विश्व हिंदू परिषद ने फूंका आतंकवाद का पुतला, मानसी गंगा पर दीप प्रज्वलन कर हुतात्माओं को दी श्रद्धांजलि

Saturday, April 26, 2025 - 17:43
Updated: 2 years ago
0
विश्व हिंदू परिषद ने फूंका आतंकवाद का पुतला, मानसी गंगा पर दीप प्रज्वलन कर हुतात्माओं को दी श्रद्धांजलि

मथुरा (आरएनआई) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड गोवर्धन द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगांव में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। शाम को सभी हिंदू गोवर्धन बस स्टैंड पर एकत्रित होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एकता तिराहे पर पहुंचे जहां सभी ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपना आक्रोश प्रकट किया। इसके उपरांत सभी सनातनी मानसी गंगा पहुंचे और पहलगांव हत्याकांड में मारे गए भारतीयों के लिए दीप प्रज्वलन कर दो मिनट का मौन रखा।

विहिप जिलामंत्री मथुरा ग्रामीण योगेश गौतम ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा बहुत ही शर्मनाक कृत्य किया गया है जिसकी पूरा देश निंदा कर रहा है। जिला उपाध्यक्ष ए के सैनी ने कहा कि मेरा देशवासियों से निवेदन है कि कभी इन जेहादियों के कश्मीर न जाएं। ये लोग हमें काफ़िर कहते है और हमारे ही पैसे से हमें मारने की प्लानिंग करते हैं। धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ज्ञानेश गौड़ जी महाराज ने बताया कि समस्त जनमानस के मन मे रोष और असंतोष व्याप्त है। इन लोगों ने एक श्रृंखला चलाई है पहले बांग्लादेश फिर पश्चिम बंगाल और अब जम्मू कश्मीर में हिंदुओं को नाम पूछ-पूछकर मारा गया है। जिस दिन हिंदू की सहनशीलता टूटेगी तो पूरा पाकिस्तान नेस्तनाबूद हो जाएगा।

विहिप प्रखंड मंत्री जगदीश गोकुलिया ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इन लोगों द्वारा एक मनोदशा बनाकर काम किया जा रहा है, हमारी संसद में ओवैसी जय फिलिस्तीन के नारे लगाता है। यह सब आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारे देश मे मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है अब ऐसा नहीं चलेगा। निश्चित ही भाजपा सरकार पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएगी।

इस अवसर पर विहिप जिलामंत्री योगेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष ए के सैनी, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ज्ञानेश गौड़ जी महाराज, जिला मिलन प्रमुख गिरीश राजपूत, गोवर्धन प्रखंड मंत्री जगदीश गोकुलिया, पं राम पुरोहित, बजरंग संयोजक अभिषेक सिंह, सह संयोजक अमन कौशिक, शिवा ठाकुर, भोजराज जी, देव सूर्यवंशी, सौरभ लम्बरदार, दीपक तिवारी सहित तमाम हिंदू एकत्रित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User