जिला कारागार : पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के लिए रखी शोकसभा

Saturday, April 26, 2025 - 17:52
Updated: 2 years ago
0

मथुरा (आरएनआई) विगत दिनों पहलगांव, कश्मीर में हुए एक आतंकवादी हमले में बड़ी निर्ममता से सैलानियों पर गोलीबारी की अत्यंत शर्मनाक घटना कारित की गई। उक्त घटना के कारण कारागार में निरुद्ध बंदियों के मध्य एक शोक की लहर थी। घटना में मारे गए नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के द्वारा कारागार में एक शोक सभा का आयोजन कराया गया।  जिसमें सभी के द्वारा मौन धारण किया गया तथा मारे गए लोगों की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अंशुमन गर्ग जेल अधीक्षक,  उप कारपाल रवीन्द्र कुमार , कुमारी करुणेश,दुर्गेश प्रताप सिंह , अनूप कुमार , फार्मासिस्ट  सुभाष द्विवेदी, शिक्षा अध्यापक सुलेंद्र चौधरी, लेखाकार सी एम तिवारी व अन्य कारागार कार्मिक उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User